नई दिल्ली, मई 28 -- NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर सरकार के शीर्ष मंत्री पहुंचे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या सरकार कोई बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रही है। एनटीए ने तीन मई को नीट-यूजी आयोजित की थी। हालांकि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में रक्षा मंत्री के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। इसके अलावा NTA डीजी समेत कई अधिकारी भी बैठक में पहुंचे हैं।किन मुद्दों पर हो रही है बैठक खबर है कि बैठक के दौरान भविष्य में सतर्कता बरतने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की जा रही है, ताकि कोई पेपर लीक न हो। मीटिंग में प...