NEET पेपर लीक के तार गुरुग्राम से भी जुड़े, BAMS फर्स्ट ईयर के छात्र को साथ ले गई राजस्थान पुलिस
गुरुग्राम, मई 13 -- NEET-UG 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने के तार गुरुग्राम से भी जुड़ गए हैं। उत्तराखंड के एक आयुर्वेदिक कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे एक छात्र को राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शक है कि वह उन मुख्य कड़ियों में से एक है, जिसने लीक हुए पेपर को फैलाया था। पुलिस ने बताया कि उसने यह पेपर महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले एक अन्य बीएएमएस छात्र से 15 लाख रुपये में खरीदा था। नासिक का यह संदिग्ध तीसरे वर्ष का छात्र है, जो भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ता है। उसने 10 लाख रुपये में पेपर लीक करवाया था। पुलिस ने बताया कि फर्रुखनगर के इसी छात्र के ज़रिए लीक हुए पेपर और उनके उत्तर राजस्थान के सीकर में मौजूद छात्रों तक पहुंचे थे। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.