NEET पर बवाल के बीच फिर पेपर लीक, दोबारा होंगी परीक्षाएं; आरोपी प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध
देहरादून, जुलाई 23 -- देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया। इसके बाद यूटीयू ने दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। पेपर लीक के आरोपी सहायक प्रोफेसर को सात वर्षों के लिए विवि के सभी परीक्षा कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल के अनुसार दून के शिवालिक कॉलेज में मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली। कुलपति के निर्देश पर गठित जांच समिति और संस्थान की आंतरिक जांच में पुष्टि हुई कि बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र छात्रों के व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किए। यह भी पढ़ें- सेलेक्टिव क्यों हैं?नड्डा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.