नई दिल्ली, जुलाई 22 -- NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी छात्रों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। तमिल सिनेमा के 'थलपति' विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कज़गम (TVK) ने नीट परीक्षा को लेकर एक अलग ही मांग कर दी है। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के हक में आवाज बुलंद करते हुए TVK ने मंगलवार को कहा है कि नीट में होने वाली धांधली को रोकना ही काफी नहीं है, बल्कि इस पूरी प्रवेश परीक्षा को ही हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाना चाहिए। छात्रों के भविष्य और राज्यों के अधिकारों का हवाला देते हुए TVK ने संविधान में बड़े बदलाव की मांग भी उठाई है। पार्टी का मानना है कि इस समस्या के पक्के समाधान के लिए शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची यानी कॉन्करेंट लिस्ट से हटाकर राज्य सूची...