NEET देने जा रहे छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, परीक्षा वाले दिन DTC बसों में सफर रहेगा मुफ्त
नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली में NEET परीक्षा देने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवार DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि इसका मकसद छात्रों को परीक्षा केंद्र तक बिना किसी परेशानी और अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, छात्रों को इस सुविधा का फायदा लेने के लिए किसी अलग पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार सिर्फ अपना वैध NEET एडमिट कार्ड बस कंडक्टर को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इससे खासतौर पर उन छात्रों और परिवारों को राहत मिलेगी जो परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं।जल्द जारी हो सकती है NEET UG...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.