प्रधान संवाददाता, जनवरी 20 -- पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में मौजूद शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा से दरिंदगी और फिर उसकी मौत ने सबको हैरान कर दिया है। पटना पुलिस अभी छात्रा के मौत की गुत्थी को सुलझा रही है लेकिन इस बीच पटना के ही एक और हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने हॉस्टल वार्डन और संचालक पर संगीन आरोप लगाए हैं। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सीपी ठाकुर रोड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता ने वरीय पुलिस अधिकारियों सहित थाने को पत्र दे आरोप लगाया कि उनकी बेटी को हॉस्टल संचालक व वार्डेन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसने आत्महत्या की। पिता के आवेदन पर पुलिस ने संचालक व वार्डेन से पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.