नई दिल्ली, अगस्त 21 -- एमसीसी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। हमेशा की तरह देश का बेस्ट मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली नीट यूजी के टॉपरों की पहली पंसद रहा है। नीट यूजी 2026 के पहले 51 टॉपरों को प्रतिष्ठित एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट अलॉट हुई है। लेकिन इस लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया रैंक 35 पाने वाले सब्यसाची लस्कर का नाम नहीं है। दरअसल उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग के लिए सबसे मलाईदार माने जाने वाली एमबीबीएस सीट को ठुकरा दिया है। पश्चिम बंगाल के सब्यसाची लस्कर ने नीट यूजी परीक्षा में पूरे पश्चिम बंगाल में पहला स्थान हासिल किया और ऑल इंडिया 35वीं रैंक (AIR 35) प्राप्त की। पर इतनी शानदार रैंक मिलने के बाद भी उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़कर इंज...