नई दिल्ली, जून 18 -- नीट री-एग्जाम 2026 और नीट पेपर लीक के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा में देश भर से आए कोचिंग स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने एक छात्र से नीट की तैयारी के खर्च के बारे में पूछा। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्र से पूछा कि पूरे एक साल में नीट की तैयारी में कितना खर्च आता है?इस पर छात्र ने बताया कि एक साल की तैयारी पर करीब 4 लाख रुपये खर्च होते हैं। छात्र ने खर्च का अलग-अलग ब्यौरा दिया।नीट की तैयारी में खर्च छात्र ने बताया कि नीट की तैयारी के लिए कोचिंग की फीस करीब 1.5 लाख रुपये सालाना है। इसके अलावा यहां रहने का खर्च करीब 10000 रुपये हर माह आता है। वहीं, अन्य व्यक्तिगत अलग से। रहने का खर्च करीब 10,000 रुपये प्रतिमाह और अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल हैं। राहुल गांधी की यह बातचीत ऐसे समय मे...