नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- अंकित कुमार चौधरी, देहरादून देहरादून में एमबीबीएस की सरकारी सीटों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे से दाखिला पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने में चार छात्राओं समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो थानों में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को शक है कि फर्जी प्रमाण-पत्र हासिल करने का यह खेल महज कुछ अभ्यर्थियों की धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि किसी संगठित गिरोह की सुनियोजित कारस्तानी हो सकती है। राजस्व विभाग से प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सीट आवंटित होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश पर हुई जांच में आरोपियों के आवेदन के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद ये प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। अब रायपुर थाने में कंडोली के पटवारी जगदीश कुमार और क्लेमनटाउन थाने में पटवारी डिंपल की ओर से मुकदमा ...