हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 25 -- रिम्स में एडमिशन के साथ-साथ टेंडर और दवा खरीद में अनियमितता की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। बुधवार को सुबह में सीआईडी की दो टीमें रिम्स पहुंचीं। डीन कार्यालय, डेटा सेंटर, रिम्स निदेशक कार्यालय के साथ-साथ अन्य जगहों पर पहुंची। जरूरत के हिसाब से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में एमबीबीएस में एक दर्जन छात्रों के एडमिशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, राज्य सरकार को शिकायत मिली थी कि रिम्स में टेंडर देने में भारी अनियमितता हुई है, साथ ही बीते सत्र में एमबीबीएस में नामांकन में भी गड़बड़ी की बात सामने आई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए थे। जब सीआईडी ने जांच शुरू की तब कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। सबसे चौंकाने वाला मामला नामांकन में गड़बड़ी से जुड़ा है। रिम्स में बीते...