NEET : 2 गरीब बहनों ने पहाड़ और जंगल में पढ़कर पास की नीट परीक्षा, अब MBBS कर बनेंगी डॉक्टर
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अगर जज्बा और जुनून हो तो गरीबी और संसाधनों की कमी कामयाबी के आड़े नहीं आती। ओडिशा के एक बेहद गरीब परिवार की दो बहनों ने सुविधाओं की कमी के बावजूद मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी क्रैक कर इस बात को साबित कर दिया है। मयूरभंज जिले की दो बहनों के संघर्ष की कहानी उन छात्रों के लिए बेहतरीन मिसाल है जो अकसर अपनी असफलता के लिए सीमित संसाधन की दुहाई देते हैं। कप्तीपदा ब्लॉक के महुलापंखा गांव की रहने वाली बहनों यज्ञसेनी और दिव्यसेनी के पास न सिर्फ पैसों की तंगी थी बल्कि उनके घर में इंटरनेट भी ठीक से नहीं चलता था। इन समस्याओं के बावजूद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता हासिल की है। दोनों अब एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं।न कोचिंग, न घर में अच्छा इंटरनेट ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.