नई दिल्ली, अगस्त 26 -- NEET UG MBBS Admission : बीसीईसीईबी ने मंगलवार को यूजीएमएसी 2026 के राउंड-1 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आवंटित मेडिकल कॉलेज में 27 से 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। नीट यूजी 2026 रैंक व च्वाइस के आधार पर सीटें आवंटित की गयी हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित संस्थान में पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूजीएमएसी-2026 के तहत सरकारी मेडिकल, डेंटल, पशु चिकित्सा, मत्स्य विज्ञान एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध MBBS, BDS, BVSc AH, BFSc सीटों पर एडमिशन लिया जा रहा है। राउंड-2 ऑनलाइन काउंसिलिंग की जानकारी बाद में जारी की जायेगी।सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कंपीटीशन टाइट हुआ, प्राइवेट में राहत इस साल बिहार में सरकारी सीटों के लिए कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ी ऊपर रही है। पिछले...