NEET : छपरा और समस्तीपुर मेडिकल कॉलेजों में 100 MBBS सीटों पर दाखिले की मंजूरी
पटना, सितम्बर 5 -- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छपरा (सारण) और समस्तीपुर में नये मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति दे दी है। इन दोनों कोलेजों की मंजूरी मिलने से बिहार में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 1810 हो जाएगी। दोनों कॉलेजों को 50-50 सीटों की मंजूरी मिली है। दोनों कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। एनएमसी के मेडिकल मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने दूसरी अपील समिति के फैसले के आधार पर दोनों संस्थानों को अनुमति पत्र जारी किया है।दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटें छपरा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है। वहीं, श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर में भी एमबीबीएस की 50 सीटें स्वीकृत की गयी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.