नई दिल्ली, जून 11 -- NDA Cadets Stipend Salary: भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनकर देश की सेवा करने का सपना देश के लाखों युवाओं की आंखों में होता है। इस गौरवशाली सफर की शुरुआत नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) जैसी कठिन परीक्षा, SSB इंटरव्यू और कड़े मेडिकल टेस्ट को पास करने के बाद होती है। लेकिन रक्षा सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में अक्सर एक बड़ा सवाल रहता है-क्या NDA कैडेट्स को पढ़ाई और कड़ी ट्रेनिंग के दौरान कोई सैलरी मिलती है, या नहीं या फिर कैडेट्स को अपना सारा खर्च खुद उठाना पड़ता है? आइए जानते हैं क्या है इसका पूरा सच।ट्रेनिंग के दौरान नहीं मिलती सैलरी, लेकिन मिलता है स्टाइपेंड रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि एनडीए में रहने के दौरान कैडेट्स को तकनीकी रूप से 'सैलरी...