NDA सरकार में मंत्री के घर पर हमला, पुलिस को बुलाते ही रह गए; बुरी तरह भड़के
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने अपने घर पर हमले की कोशिश का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने उनके गार्ड के सामने बोतलें लहराईं थीं। फिलहाल, आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही मंत्री ने कई बड़े पुलिस अधिकारियों के रवैये के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में बीते दिनों मर्डर के कई मामले सामने आए हैं। संजय शिरसाट की दफ्तर की तरफ जारी बयान के अनुसार, आरोपियों की संख्या तीन थी और सभी नशे में लग रहे थे। घटना उनके छत्रपति संभाजीनगर स्थित आवास पर हुई है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिरसाट ने कहा है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने उठाएंगे। साथ ही वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.