नई दिल्ली, जुलाई 31 -- तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों को लेन वाली NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि दल में कोई तनाव नहीं है। शुक्रवार को जारी एक पत्र में एनसीपीआई ने बताया कि आंतरिक कलह की खबरें झूठी हैं और पारटी के सभी सदस्य एकजुट हैं। खास बात है कि हाल ही में हुई एनडीए की मंगल मिलन बैठक में तीन सांसद नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद तनाव की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। NCPI ने तनाव की खबरों को लेकर लिखा, 'ये रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी, गुमराह करने वाली और निराधार हैं। NCPI मजबूती के साथ इनका खंडन करती है और निंदा करती है।' आगे लिखा, 'NCPI के सभी सांसद पश्चिम बंगाल के विकास, उसके लोगों के कल्याण और राष्ट्रीय हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' यह भी पढ...