NDA में आने से बड़े नेता ने किया मना, मंत्री ने बताया कब होगा कैबिनेट विस्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही विस्तार के आसार हैं। NDA सरकार में मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि आंदोलनों के चलते विस्तार शीतकालीन सत्र से पहले नहीं हो सका है, लेकिन जल्द ही हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता शरद पवार ने एनडीए में आने से इनकार कर दिया है। खास बात है कि उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब अटकलें हैं कि लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बन सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर सांसद ने कुछ नहीं कहा है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, 'कैबिनेट का विस्तार जो होने वाले है, पहले शीतकालीन सत्र से पहले होने की संभावनाएं थीं, लेकिन आंदोलन जो चल रहा है, अब शीतकालीन सत्र से पहले होता है या नहीं मुझे मालूम नहीं है। लेकिन बहुत जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.