नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और बीजेपी के बीच संभावित नजदीकी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। परिसीमन बिल पर डीएमके के संभावित समर्थन को इस दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। हालांकि, इस समर्थन का मतलब यह नहीं है कि डीएमके सीधे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो जाएगी। इसके बावजूद दोनों दलों के बीच भविष्य में राजनीतिक तालमेल की संभावनाएं जरूर बढ़ सकती हैं। डीएमके के एक कई बार सांसद रह चुके नेता ने इस राजनीतिक संभावना को लेकर कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने कांग्रेस और डीएमके के बीच 2004 में हुए गठबंधन का उदाहरण दिया, जब दोनों दल इससे पहले एक-दूसरे के खिलाफ काफी तल्ख रुख अपना चुके थे।परिसीमन बिल में डीएमके की चिंताओं को जगह टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने परिसीमन बिल में कुछ ऐसे प्र...