नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। अब विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सरकार के पास 40 से 50 सांसद कम पड़ रहे हैं, जिसके चलते पार्टियों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दावा किया है कि जरूरी आंकड़ा नहीं जुटा पाने के चलते NDA शीतकालीन सत्र को दांव पर लगा रही है। साथ ही कहा कि सांसदों को खरीद के लिए 150 करोड़ रुपये की रकम तय की गई है। उनका कहना है कि इस काम के लिए महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री को लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।40-45 सांसद कम पड़ने का दावा राउत ने रविवार को कहा, 'देखिए स...