नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- संसद में NDA सरकार का साथ देने वाले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी रुख बदलते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने चुनाव आयोग को लेकर किए गए पुराने फैसले पर दुख भी जताया है और CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि इसकी एक वजह लेफ्ट पार्टियों के साथ नया तालमेल हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि रेड्डी की पार्टी को बीते विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था और लोकसभा में भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेड्डी ने कहा था, 'हमें अब दुख होता है...। हमें अब एहसास हो गया है कि उस प्रक्रिया के लिए सहमत होना गलत था, जिसमें चुनाव आयुक्त को तीन सदस्यीय समिति चुनती है। उस समिति में प्रधानमंत्री, पी...