नई दिल्ली, जून 14 -- NDA Number Game: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद कई सांसदों ने बगावत कर दिया है। इसकी संख्या अब 20 तक जा पहुंची है। इस बीच खबर आई कि महाराष्ट्र में भी कई सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इससे एनडीए का कुनबा बढ़ने के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के पाला बदलने और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में होने की अटकलों पर शिंदे गुट ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राजू वाघमारे ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ करार दिया है। पार्टी के भीतर और बाहर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राजू वाघमारे ने कहा, "ये सभी बातें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। हमारे शीर्ष नेता और मुख...