NCR से प्रदूषण फैलाने वाले ट्रक व बसों को हटाने का रास्ता साफ, 'परिवर्तन' योजना की गाइडलाइंस को मिली मंजूरी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चल रहे पुराने और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों और बसों को साफ-सुथरे 'भारत स्टेज (BS)-VI' मानकों वाले या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'परिवर्तन' योजना की गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी है। यहां पर PARIVARTAN का मतलब ट्रांसपोर्ट से होने वाले वायु प्रदूषण और नेटवर्क उत्सर्जन को कम करने के लिए वाहन संपत्तियों के तेजी से नवीनीकरण और प्रोत्साहन कार्यक्रम से है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जून 2026 को मंजूरी दी थी, वहीं अब आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री ने भी इस योजना के लिए विस्तृत ऑपरेशनल गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी है। गाइडलाइंस को मंजूरी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.