फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद में एनआईटी नंबर तीन की नेहरू कॉलोनी में शुरू हुई तोड़फोड़ के बाद नगर निगम अब शहर की सरकारी जमीनों पर बसी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। निगम ने 66 झुग्गी बस्तियों और अवैध कॉलोनियों का सर्वे करवाने की कार्रवाई शुरू की है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी करने और आगे बुलडोजर कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर ने करीब एक महीने पहले ही तोड़फोड़ शाखा के अधिकारियों को सरकारी जमीनों पर बसी अवैध कॉलोनियों का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत विभिन्न विभागों की जमीनों पर बसी कॉलोनियों का भौतिक सत्यापन करवाने की तैयारी है। अधिकारियों को यह भी पता लगाने को कहा गया है कि कब्जे कब से हैं, वहां कितने परिवार रह रहे हैं और किस प्रकार की गतिविध...