गाजियाबाद, जुलाई 28 -- नतिन कौशिक, गाजियाबाद गाजियाबाद में जल्द ही करीब 10 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के फ्लैट मिलने का सपना साकार होने वाला है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी पीएम आवास परियोजना 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी, ताकि 30 सितंबर सभी लाभार्थियों को फ्लैट पर कब्जा दिया जा सके। इनमें जीडीए द्वारा तैयार किए जा रहे 5 प्रोजेक्ट और प्राइवेट बिल्डरों द्वारा तैयार किए जा रहे करीब 10 हजार फ्लैट शामिल हैं। जीडीए सचिव विवेक मिश्र खुद प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं।लाभार्थियों को सितंबर में फ्लैटों पर मिलेगा कब्जा विवेक मिश्र ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सभी प्रोजेक्ट का वर्तमान स्टेटस जानने के लिए हाल ही में प्राधिकरण अधिकारियों और प्राइवेट बिल्डरों की...