NCR में ये 3 सड़कें होंगी चौड़ी, 3 माह में होगा काम; आसपास के कई इलाकों तक फायदा
गाजियाबाद, अक्टूबर 29 -- एनसीआर के शहर गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इंदिरापुरम, बृज विहार और वजीराबाद रोड पर बने साइकिल ट्रैक को हटाया जा रहा है। इन्हें हटाने के बाद सड़कों का चौड़ीकरण और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को अगले तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। सड़कों के चौड़ा होने से सुबह और शाम के व्यस्त समय में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गिराए जाएंगे गुलमोहर ग्रींस के अवैध टावर, हाई कोर्ट का आदेश ट्रांस हिंडन में आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ा है। कई स्थानों पर सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। व्यस्त समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.