पलवल, सितम्बर 9 -- केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद हरियाणा के पलवल जिला प्रशासन ने हाईवे और एक्सप्रेसवे किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे, केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे नियमों के विपरीत बने होटल, ढाबे और अन्य प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चल सकता है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को जॉइंट टास्क फोर्स गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। टीम एनएच-44, केएमपी और केजीपी कॉरिडोर का निरीक्षण कर सरकारी जमीन, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अनधिकृत गतिविधियों की जानकारी जुटाएगी। संबंधित एसडीएम अभियान की निगरानी करेंगे, जबकि जिला नगर योजनाकार सदस्य सचिव होंगे। पुलिस, राजस्व, परिवहन, बिजली निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आबकारी व...