फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद से सटे पलवल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने शनिवार को व्यापक तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 29 एकड़ कृषि भूमि पर विकसित की जा रही 8 अवैध कॉलोनियों को बुलडोजरों की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एक साथ कई स्थानों पर की गई, जिससे अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे प्रॉपर्टी डीलरों और भू-मालिकों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने बुलडोजरों के जरिये निर्माणाधीन ढांचों, सड़कों और अन्य सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा अवैध कब्जा या निर्माण न हो सके। मौके पर लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। यह भी पढ़ें- खुशखबरी! ED ने फरीदाबाद में SRS ग्रुप के 2300 खरीदारों को लाैटाए उनके फ्लैटलोगों ने नोटिस को अनदेखा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.