NCR में बसेगा 6 लाख की आबादी वाला नया नोएडा, पास हुआ मास्टर प्लान; कौन-कौन से इलाके शामिल
नोएडा, नवम्बर 25 -- निशांत कौशिक, प्राधिकरण ने एनसीआर में एक और औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद तेज कर दी है। नोएडा पार्ट तीन के तहत खेकड़ा-बागपत के इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे इसको विकसित किया जाना है। प्राधिकरण इसके लिए सर्वेक्षण करा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना पर काम तेज किया जाएगा। नए नोएडा के रूप में नोएडा पार्ट दो को विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बुलंदशहर जिले में शुरू हो चुकी है और इसके लिए अधिकारियों की तैनाती करने के साथ ही बजट भी जारी किया जा रहा है। इसके बाद अब नोएडा पार्ट तीन की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस बार नए नोएडा का विस्तार बागपत जिले की खेकड़ा और बागपत तहसील क्षेत्र में करने की योजना है। प्राधिकरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.