NCR में प्रदूषण पर बड़ा ऐक्शन, लोनी में अवैध रूप से चल रही 25 फैक्ट्रियां सील
गाजियाबाद, अगस्त 26 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में मंगलवार को प्रशासन ने विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम बनाकर 25 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। अवैध रूप से चलाई जा रही इन फैक्ट्रियों में धातु गलाने का काम हो रहा था, जिसके चलते हवा में जहर घुल रहा था। फैक्ट्रियों को बंद करा इनका बिजली कनेक्शन भी काटा गया। इस दौरान फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप रहा और कई मौके से फरार हो गए। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को शिकायतें भी मिली थीं कि अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। इसके आधार पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद संयुक्त टीमें बनाई गईं, जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यूपीपीसीबी, सीपीसीबी, विद्युत निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे। एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि सात टीम बनाई गई थीं। सभी ने अलग-अलग स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.