अभिनव उपाध्याय, मई 15 -- दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में सीएक्यूएम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि 1 अक्टूबर से अब पूरे एनसीआर में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था पूरे एनसीआर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लागू हो जाएगी।नए साल से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक 3-पहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन सीएक्यूएम ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से दिल्ली-एनसीआर में एल-5 श्रेणी के तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण का ही निर्णय लिया है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में और एक जनवरी 2028 से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और...