NCR क्षेत्र की 3 और सड़कों पर भी देना होगा टोल टैक्स, किन्हें मिलेगी छूट; देखें रेट लिस्ट
गुरुग्राम, सितम्बर 29 -- गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा टोल वसूली की अधिसूचना का विरोध शुरू हो गया है। टोल पार करने वाले उद्यमियों ने विभाग की अधिसूचना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल को बंद करने के बजाय वसूली करने के नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अधिसूचना जारी कर वाहन चालकों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। टोल से 50 हजार से अधिक वाहन रोज गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों के कुछ हिस्सों को टोल वाली सड़क घोषित किया गया है। इसमें गुरुग्राम-फरीदाबाद और क्रशर जोन सड़क पर एक-एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। वहीं बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर दो टोल प्लाजा बनेंगे। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में TOD पॉलिसी से NAMO स्टेशनों के पास होगा खूब वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.