नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दीपावली के बाद से ही देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR क्षेत्र में रहने वाले लोग भयानक वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान शहर के AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) का स्तर 308 यानी बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया है। जिसके बाद पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली समेत NCR में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इसके समाधान के लिए एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो कि लोगों को एकजुट करे और लगातार कोशिशें जारी रखे। बेदी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा NCR क्षेत्र के सभी मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और DGP से इस बारे में एकजुट होक...