NCR की तर्ज पर SCR; लखनऊ से सटे जिलों तक पहुंचेगी मेट्रो, 29 परियोजनाओं पर मंथन
नई दिल्ली, मई 21 -- दिल्ली राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर की तर्ज पर राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों को मिलाकर बनने वाले एससीआर को एकीकृत विकास मॉडल से जोड़ने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। बुधवार को लोक भवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को मिलाकर लगभग 26 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस रीजन के लिए 29 बड़ी परियोजनाएं चिन्हित की गई हैं। परियोजना में विस्तारित मेट्रो नेटवर्क को भी शामिल किया गया है। बैठक में एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र के लिए जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.