NCR की तर्ज पर यूपी SCR में तेज होगी रफ्तार, कानपुर से अयोध्या तक नमो भारत कॉरिडोर को हरी झंडी
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 11 -- UP News : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज है। एनसीआर की तर्ज पर उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपी एससीआर) के विकास को बड़ी गति देते हुए आवास विभाग ने कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इनमें 300 किलोमीटर लंबे यूपी एससीआर आउटर रिंग रोड और कानपुर से अयोध्या तक प्रस्तावित 187 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर को सबसे बड़ी स्वीकृति मिली है। प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नौ और 10 जुलाई को इस परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिसके बाद इनकी स्वीकृति का रास्ता खुला। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत कानपुर के नयागंज से अयोध्या तक 187 किमी लंबा नमो भारत कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। करीब 32,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।कानपुर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.