NCERT ने 9वीं तक की किताबें की जारी, प्रिंट-डिजिटल फॉर्मेट में होंगे उपलब्ध; कब तक आएंगी बची किताबें
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं तक की लगभग सभी संशोधित किताबें जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी कक्षा 9वीं की गणित और सामाजिक विज्ञान (भाग-2) की नई किताबें प्रकाशित होना बाकी हैं। दरअसल, कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक पहले जारी की गई थी, लेकिन इसके कुछ चैप्टर्स को लेकर विवाद सामने आने के बाद इसकी छपाई पर रोक लगा दी गई। अब इस विषय की संशोधित पुस्तक जल्द जारी किए जाने की तैयारी है।नई NCERT किताबें अगस्त तक होंगी पूरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू किए जा रहे नए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी (NCERT) लगातार नई पाठ्यपुस्तकें तैयार कर रही है। एनसीईआरटी अधिकारियों के मुताबिक, जिन कक्षाओं की कुछ किताबें अभी तक प्रकाशित नहीं हुई हैं, उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.