नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से 8 तक के विज्ञान शिक्षकों के लिए 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों की विज्ञान विषय पर समझ मजबूत करने के साथ उनके शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है। कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को विज्ञान पढ़ाने की नई शिक्षण पद्धतियों, अध्ययन सामग्री और प्रभावी कक्षा-कक्ष रणनीतियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों की सीखने की जरूरतों के अनुसार शिक्षण रणनीति और प्रभावी लेसन प्लान तैयार करने में भी मदद मिलेगी। कोर्स के लिए पंजीकरण 12 अक्टूबर से शुरू होगा और 12 नवंबर तक चलेगा। इच्छुक शिक्षक इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कोर्स की अवधि: 16 नवंबर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक पंजीकरण शुल्क: 2,000 रुपयेएक नजर में - कोर्स: 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा - किसके ल...