नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- IAS Shubhankar Pratyush Pathak Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। कई अभ्यर्थी सालों-साल मेहनत करने के बाद भी इसमें सफलता पाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन बिहार के रहने वाले शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने साबित कर दिया कि सही दिशा और ठोस रणनीति हो तो मंजिल पहले प्रयास में भी हासिल की जा सकती है। शुभंकर ने यूपीएससी 2023 परीक्षा में महज 24 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 11वीं रैंक (AIR-11) हासिल की और आईएएस (IAS) अफसर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक है जो अपनी पढ़ाई या नौकरी के साथ प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते हैं।शुरुआती पढ़ाई और आईआईटी का सफर शुभंकर के पिता 1995 बैच...