नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिल्ली पुलिस राजधानी के पार्कों में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए आने वाले समय में एनसीसी कैडेट्स को पार्क प्रहरी बना सकती है। पार्कों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में गृह मंत्रालय ने पुलिस को इस दिशा में काम करने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस पार्कों में शाम के समय कुछ घंटे के लिए एनसीसी कैडेट को तैनात कर सकती है। इसके लिए पुलिस को ऐप या वेबसाइट बनाने की सलाह दी गई है जहां इच्छुक एनसीसी कैडेट रजिस्ट्रेशन कर सकें। इसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस पारितोषक भी दे सकती है। बीते सितंबर माह में अमर कॉलोनी स्थित आस्था कुंज पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस वारदात के बाद पार्कों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की 20 महिला कॉन्स्टेबलों को झूठे प्...