NCB की कार्रवाई में गंभीर खामियां, दो आरोपियों की हिरासत अवैध घोषित, हाईकोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Allahabad Highcourt Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की हिरासत को अवैध घोषित करते हुए उन्हें तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जांच के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से कई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर गंभीर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि जब्त मादक पदार्थ का मात्रात्मक परीक्षण नहीं कराया गया और उसे सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना नष्ट कर दिया गया। ऐसे में अभियोजन की कमियां अब दूर नहीं की जा सकतीं। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने अमित सिंह व एक अन्य तथा नवीन मान की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया। मामला 25 अक्टूबर 2024 का है। एनसीबी ने गौतमबुद्ध नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.