Nawada News सब्जी तोड़ने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, मौत
नवादा, जून 28 -- Nawada News शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव में सब्जी तोड़ने का विरोध करने पर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पटना एम्स में शनिवार की रात इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अरविंद सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है। मारपीट कर हत्या करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News सब्जी तोड़ने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, मौतपुलिस की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.