नवादा, जून 29 -- Nawada News सब कुछ अनुकूल रहा तो नवादा जिला वासियों को सदर अस्पताल में आईसीयू की नियमित सेवा मिलने लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, अगले एक माह यानी जुलाई के अंत तक नवादा सदर अस्पताल में हाईटेक आईसीयू सेवा शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर तमाम व्यवस्थाएं सुचारू कर ली जाएंगी। ​हालांकि, जगह की कमी चुनौती बनी पड़ी है। सीएस ने बताया कि ​तमाम सुविधाओं के बावजूद, अस्पताल के सामने सबसे बड़ी चुनौती आईसीयू कक्ष के लिए उपयुक्त जगह की उपलब्धता को लेकर आ रही है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन जगह की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि शुरुआती अड़चनों को दूर कर समय सीमा के भीतर नवादा की जनता को गंभ...