नवादा, जून 29 -- Nawada News जिले के अकबरपुर प्रखंड की माखर पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सूबे के लघु जल संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बता दें कि बिहार सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Siwan News ग्राम स्वराज को साकार करने, पंचायतों को सशक्त बनाने में साबित होगी मील का पत्थर : मंत्रीग्राम सभा में संवाद प्रभारी मंत्री ने पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया तथा पंचायतों को विकास की धुरी बताते हुए जनसहभागिता को और सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस केवल एक सरकारी कार्य...