नवादा, जून 29 -- Nawada News पकरीबरावां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बांयी आंख फोड़ दी गई। घायल युवक सूरज कुमार गुप्ता रोहुआ गांव निवासी प्रदीप गुप्ता का पुत्र है। शराब बिक्री की सूचना पुलिस को देने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की गई। घटना शनिवार की देर शाम की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Nawada News युवक के साथ मारपीट कर आंख फोड़ी, दो गिरफ्तारघटना का विवरण बताया जाता है कि सूरज शादी-विवाह एवं अन्य कार्यों में खाना बनाने का काम करता है। इस कार्य के लिए वह मजूदर लाने के लिए गांव के ही महादलित टोला में गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट के बाद उसकी बांयी आंख फोड़ दी गई। घायल युवक की पत्नी पूजा कुमारी ने इस संब...