Nawada News ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
नवादा, जून 27 -- Nawada News थाना क्षेत्र के तिलैया-नदसेना पथ पर राहुल नगर के समीप शुक्रवार को पुआल लदी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अखारा गांव निवासी पन्नालाल का 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की दबकर मौत हो गई। जबकि चालक कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर अत्यधिक पुआल लदी थी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.