Nawada News: 34 वर्ष पुरानी पुलिया धराशाई, कई गांवों का संपर्क बाधित
नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: रजौली प्रखंड क्षेत्र की लेंगुरा पंचायत के उमराव बिगहा मोड़ स्थित धमौल पइन पर बना 34 वर्ष पुराना पुलिया सोमवार की सुबह बारिश के पानी में धराशाई हो गया। इस पुलिया के टूटने से प्रखंड के दर्जनों गांवों समेत तीन प्रखंडों सिरदला, नरहट एवं अकबरपुर से संपर्क टूट गया है। पुलिया टूटने के बाद हजारों ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क तारगीर बाजार को केन्दुआ स्थित फोरलेन से जोड़ता है।
पुलिया टूटने की सूचना पसरैला गांव निवासी करुण कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे पुलिया गिरने की सूचना मिली। आसपास के दर्जनों गांवों उमराव बिगहा, जमालपुर, पसरैला, रापुर,माधोपुर, दादपुर, औरैया, पतरंग, देवघटी, सलेमपुर आदि का संपर्क टूट गया है। वहीं उमराव बिगहा निवासी राजेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.