Nawada News: 24 घंटे निर्जला उपवास रख माताओं ने की पुत्र के दीर्घायु की कामना
नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर रखा जाने वाला लोकआस्था का अति कठिन एवं महापर्व जीवित्पुत्रिका यानी जितिया शनिवार को पूरे जिले में अपार श्रद्धा, भक्ति और नियम-निष्ठा के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान के दूसरे दिन आज व्रती माताएं 24 घंटे का कठोर निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूतवाहन की आराधना में लीन रहीं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान के तहत माताओं ने सात्विक भोजन ग्रहण किया था, जिसके बाद आज शनिवार तड़के से ही निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई। रविवार सुबह पारण के साथ इस तीन दिवसीय महाव्रत का समापन होगा। इस वर्ष जितिया पर कई अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं, जिन्हें पंडितों और आचार्यों ने व्रतियों व उनके परिवारों के लिए विशेष फलदायी बताया है। पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.