नवादा, अक्टूबर 11 -- Nawada News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 108.36 लाख और जिले के 2.49 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की पेंशन राशि के रूप में 1,237.48 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाती है। सरकार का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता करना है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा...