नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: रोह थाना क्षेत्र के मनियोचक निवासी रामाधीन कुमार ने 1.80 लाख रुपये ठगी के मामले में अनुसंधानकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नवादा एसपी को आवेदन देकर पीड़ित ने कार्रवाई में देरी की शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों ठगने वाला नटवरलाल गिरफ्तारलापरवाही के आरोप पीड़ित का आरोप है कि अनुसंधानकर्ता एसआई जयप्रकाश कुमार लापरवाही बरत रहे हैं। आवेदन पत्र की प्रतिलिपि बिहार के मुख्यमंत्री और मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को भी भेजने की बात कही गई है। रामाधीन ने नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के धोवधा गांव निवासी नन्द किशोर सिंह पर नौकरी के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए रोह थाना में 5 अगस्त 2026 को मामला दर्ज कराया था, जिसका कांड संख्या 260/26 है।जांच मे...