नवादा, अक्टूबर 1 -- Nawada News: जिला प्रशासन व जिला परिषद नवादा ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा आम यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नवादा शहर स्थित 03 नंबर बस एवं टैक्सी पड़ाव का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। इस बस पड़ाव को अत्याधुनिक एवं सुसज्जित रूप देने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 1.29 करोड़ रुपये से स्मार्ट बस पड़ाव व टैक्सी पड़ाव बनाने की शुरुआत जल्द ही होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल बस व टैक्सी चालकों को व्यवस्थित जगह मिलेगी, बल्कि प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को धूल, कीचड़, खुले में बैठने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं से स्थायी मुक्ति मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- Nawada News: 1.29 करोड़ से स्मा...