नवादा, सितम्बर 2 -- Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ बाजार स्थित पांचू गढ़ मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर बाइक सटने के विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक 24 वर्षीय प्रणय कुमार भारती हिसुआ पांचू गढ़ के मनीष भारती का पुत्र और हिसुआ टीएस कॉलेज का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो कार और एक बुलेट बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शनघटना के विरोध में जाम इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हिसुआ पांचू चौक के समीप सड़क पर शव रखकर दोपहर करीब 2:30 बजे जाम कर दिया। साथ ही हिसुआ विश्वशांति चौक पर लोगों ने टायर जला विरोध प्रदर्शन कर नवादा-हिसुआ मार्ग पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया। बाद में लोगों ने हिसुआ...